‘ऑपरेशन तमंचा’ अभियान में थाना इटियाथोक में 02 अदद अवैध तमंचा सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने ‘ऑपरेशन तमंचा’ अभियान के अन्तर्गत अवैध शस्त्र / कारतूस रखने वालों एवं इनका क्रय – विक्रय करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को दिये थे ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर दो अभियुक्तों 01. रंजीत तिवारी, 02. अहमद दीन वारसी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त रंजीत के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचे 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस तथा अभियुक्त अहमद दीन वारसी के कब्जे से एक अदद अवैध देशी रिवाल्वर 0.32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । अभियुक्तों के विरुद्ध थाना इटियाथोक में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण
01. रंजीत तिवारी पुत्र मुन्नालाल नि0 कुरसाहा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा ।
02. अहमद दीन वारसी पुत्र स्व0 मोहम्मद इब्राहीम नि0 जानकीनगर जयप्रभा महराजगंज थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा ।