गोंडा के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गोंडा के प्रभारी मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह आज एक बार फिर गोंडा के दौरे पर थे प्रभारी मंत्री ने आज अपने समीक्षा कार्यक्रम के दौरान विकासखंड स्तर पर तमाम बड़े अधिकारियों और अफसरों के साथ बैठक की और सरकार की तरफ से चलाए जा रहे हैं कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री ने विकासखंड करनैलगंज तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज व बेलसर तथा ब्लॉक झंझरी की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, चतुर्थ राज्य वित्त, तेरहवां, 15 वां वित्त आयोग की प्रगति रिपोर्ट, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत समूह के गठन की प्रगति, लघु सिंचाई विभाग, पंडित दीनदयाल स्वतः रोजगार योजना की प्रगति, समाज कल्याण योजना अंतर्गत प्रगति रिपोर्ट, शौचालय निर्माण संबंधी सूचना, पंचायत भवन निर्माण की प्रगति, बीज वितरण की प्रगति, किसान सम्मान निधि एवं कृषक पंजीकरण की स्थिति, सहकारिता विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यो की प्रगति, इंडिया मार्का हैंडपंप के स्थापन की प्रगति, पशुपालन विभाग खाद्य एवं रसद विभाग, जल जीवन मिशन, खादी ग्राम उद्योग, स्वास्थ विभाग तथा शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, विधायक कटरा श्री बावन सिंह, विधायक तरबगंज श्री प्रेम नारायण पांडे, विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, डीएम श्री मार्कंडेय शाही, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, एसडीएम कर्नलगंज हीरालाल, एसडीएम सदर कुलदीप सिंह, एस डी एम तरबगंज राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री संतोष कुमार मिश्रा सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।