ऑपरेशन तमंचा अभियान की कार्यवाही में परसपुर पुलिस द्वारा दो अवैध शस्त्रो के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए, बन्दूक व तमंचा बरामद
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने ऑपरेशन तमंचा’ अभियान के अन्तर्गत अवैध शस्त्र/कारतूस रखने वालो एवं इनका क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना परसपुर पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर 02 अभियुक्तों-01. मो0 कलीम, 02. मो0 सलीम को ग्राम छतौनी डेहरास से गिरफ्तार कर अभियुक्त मो0 कलीम के पास से 01 अदद देशी बन्दूक 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस व अभियुक्त मो0 सलीम के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना परसपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।