मोतीगंज थाने की पुलिस पर लगा गंभीर आरोप, थानाध्यक्ष ने आरोपों पर दी सफाई


मोतीगंज गोंडा। थाना मोतीगंज के अंतर्गत ग्राम छजवा में रहने वाले ग्रामवासियों ने मोतीगंज थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके गांव के नवयुवकों को पुलिस बेजा तरीके से परेशान करती है और गांव में जाकर पुलिस उनसे जबरन वसूली करने का कार्य करती है जब पुलिस को वसूली का पैसा नहीं दिया गया तो उन्होंने एक युवक को जबरदस्ती थाने पर ले जाने की कोशिश की घरवालों के शोर मचाने और गांव वालों के छजवा बाजार में इकट्ठा होने पर उप पुलिस वाले युवक को वहीं छोड़ कर चले गए। इस मामले में हमने गांव के ग्राम प्रधान शिवकुमार उर्फ़ बाबा से फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि वह भी मौके पर गए थे और उनके हस्तक्षेप के बाद जब उन्होंने पुलिस वालों को यह समझाया कि जिस युवक को ले जा रहे थे वह निर्दोष है तब जाकर पुलिस पीछे हटती है हालांकि गांव वालों का कहना है कि इसके पहले भी छजवा दुल्हापुर मतवरिया समेत कई गांव में पुलिस फर्जी मुकदमों में लोगों को फंसा कर वसूली करती है और अपना जेब गर्म करने का जरिया बना चुकी है इतने गंभीर आरोप पर जब हमने थानाध्यक्ष मोतीगंज से बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त गांव और आस पास के 4-6 गांव मे कई लड़के वांछित अभियुक्त है। जिस लड़के को पुलिस लाने गई थी वह सुल्तानपुर समेत एक अन्य जनपद में वांछित अपराधी है और इस समय अपराधियों के सत्यापन का कार्य चल रहा है पुलिस अपने इसी सत्यापन के कार्य को अंजाम देने के लिए गांव में गई थी लेकिन वहां पर गांव की महिलाओं और अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया जबकि गांव वालों का यह कहना है कि जब पुलिस वालों से पूछा गया तो वे कोई भी उपयुक्त कारण नहीं बता पाए हालांकि एक विशेष जाति के लोगों को इस प्रकार से तंग करने पर पुलिस के खिलाफ लोगों में गुस्सा व्याप्त है ग्रामीणों ने गोंडा पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मांग की है कि हमारे समाज के नाम पर नवयुवकों को प्रताड़ित करना बंद किया जाए अन्यथा समाज के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा