आम आदमी पार्टी की छात्र विंग की बैठक संपन्न, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

गोंडा। आज दिनाँक 23 जून 2021 को आम आदमी पार्टी CYSS जिला गोण्डा इकाई की एक मीटिंग ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री अमन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें जिला उपाध्यक्ष श्री शिवम् सिंह भी उपस्थित हुए । जिला उपाध्यक्ष श्री सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव के सम्बंध में ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की । ब्लॉक सचिव सुधीर सिंह ने सभा मे उपस्थित सभी साथियों से कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की सख्त जरूरत है । इस मौके पर मीटिंग में आये हुए सभी साथियों ने अपने-अपने विचार रखे एवं कई नए साथियों ने पार्टी की सदस्यता भी ली । जिन्हें जिला उपाध्यक्ष श्री शिवम् सिंह जी ने संगठन में नई जिम्मेदारी दी । अमन सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष इटियाथोक , सुधीर सिंह ब्लॉक सचिव इटियाथोक , सुरेश यादव संगठन मंत्री इटियाथोक, मुस्ताक अहमद जी, विवेक कुमार भारती जी, अनिल जी, राम प्रताप सिंह जी, रवि प्रताप जी, आसाराम जी, आदि साथी उपस्थित रहें।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा