दो साल से फरार हत्या का मास्टरमांइड 50,000/- का इनामिया हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार




         
गोंडा। विगत दो वर्ष पूर्व थाना तरबगंज क्षेत्र में एक युवक की जघन्य हत्या करने की सनसनीखेज घटना घटित हुई थी। जिसके संबंध में थाना तरबगंज में मु0अ0सं0- 111/19, धारा 302,201,120बी भादवि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा घटना में संलिप्त 03 सह-अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। परन्तु घटना का मास्टरमांइड भारत सिंह अभी तक फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा धारा-82/83 सीआरपीसी (कुर्की) की कार्यवाही भी की जा चुकी थी तथा अभियुक्त मफरुर भी घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक तरबगंज को लंबे समय से फरार चल रहे वांछित/इनामी अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए थे। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने इस सनसनीखेज घटना के मास्टरमांइड भारत सिंह की गिरफ्तारी के लिए 50,000/- का ईनाम भी घोषित किया था तथा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज के नेतृत्व में टीमें बनाकर लगायी गयी थी। स्वॉट/सर्विलांस टीम को भी अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

 पुलिस अधीक्षक गोण्डा के दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 28.06.2021 को प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज व स्वॉट की संयुक्त टीम से मुखबिर खास की सूचना पर इनामिया अभियुक्त भारत सिंह पुत्र अवधराज सिंह नि0 वनगांव डीहा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई जिसमें अभियुक्त घायल हुआ है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त भारत सिंह ने बताया कि मृतक से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी तथा मृतक उसकी पत्नी को भी भगा ले गया था इसी प्रतिशोध के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विश्वनाथ सिंह की हत्या की थी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा