मनकापुर पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 172/21, धारा 323,504,325,308 भादवि0 से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवम शुक्ला को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया ।