ऑपरेशन तमंचा’ में थाना नवाबगंज ने 02 अभियुक्त 02 अदद अवैध तमंचो सहित गिरफ्तार, 01 अदद बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल भी बरामद



गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने ऑपरेशन तमंचा’ अभियान के अन्तर्गत अवैध शस्त्र/कारतूस रखने वालो एवं इनका क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
         उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना नवाबगंज पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों- 01. मस्तराम यादव, 02. ऋषभ मिश्रा को गिरफ्तार कर अभियुक्त मस्तराम यादव के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त ऋषभ मिश्रा के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नवाबगंज में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।