थाना अध्यक्ष के नेत्रत्व में धानेपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय लुटेरे को अवैध तंमचे के साथ गिरफ्तार किया


गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरी एवं लूट में वांछित शातिर अपराधियो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
       उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रवि बरूवार को मूराडीह तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने जनपद गोण्डा के अलावा अन्य सीमावर्ती जनपदों- बलरामपुर, अम्बेडकर नगर तथा उत्तराखण्ड देहरादून में भी लूट आदि की घटनाओं को अन्जाम दिया है। उक्त अभियुक्त थाना खोड़ारे के मु0अ0सं0-36/21, धारा-379.411 भादवि में भी वांछित चल रहा था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 
गिरफ्तार कर्ता टीम उ0नि0 शेषमणि पाण्डेय थानाध्यक्ष धानेपुर।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा