पूर्व प्रधान का भृष्टाचार हुआ सिद्ध , तो वर्तमान प्रधान के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाने का किया प्रयास
गोण्डा । विकासखण्ड मुजेहना के ग्राम सभा बेसहूपुर के पूर्व प्रधान के द्वारा गौ आश्रय केंद्र व कॉउ शेड निर्माण हेतु स्वयं के नाम से निर्मित फर्म में दिनांक 22-08 2019 को ₹8427000 का ट्रांसफर कर लिया गया जिस पर ग्राम वासी देवी प्रसाद चौबे द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 14 /2021 थाना मोतीगंज में जालसाजी एवं गबन का दर्ज कराया गया जिसकी विवेचना चल रही है। प्रार्थी देवी प्रसाद द्वारा लोकायुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के यहां शिकायत दर्ज कराई गई जिसकी जांच के लिए जिला अधिकारी महोदय गोंडा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित करके दिनांक 5-06- 2021 को जांच कराई गई जांच के दौरान 50 लाख से अधिक का गबन सिद्ध हुआ और जांच आख्या जिलाधिकारी महोदय गोंडा को दिया गया। दिनांक 22-06 -2021 को पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान मिलकर साजिश करके गबन का साक्ष्य मिटाने के लिए गौ आश्रय केंद्र के पूर्वी भाग का निर्माण प्रारंभ किया गया जिसकी सूचना देवी प्रसाद द्वारा देर शाम थाने पर दी गई तथा दिनांक 23 -06-2021 को विवेचक श्री राकेश पाल मय पुलिस के साथ पहुंचकर साक्ष्य को मिटाने के लिए हो रहे निर्माण कार्य कराने वाले कानून यादव पुत्र रामस्वरूप यादव की गिरफ्तारी करके न्यायालय भेज दिया तथा मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा के निर्देश पर खंड अधिकारी मुजेहना द्वारा साक्ष्य मिटाने वाले कार्य को रुकवाया गया।