आर पी एस एफ जवान ने जान पर खेलकर बचाया महिला का जीवन


गोंडा। दिनांक 22.06.2021 को ट्रेन नंबर 05274 सत्याग्रह एक्सप्रेस (आनंद विहार से रक्सौल) की एस्कॉर्ट पार्टी गोंडा से गोरखपुर के लिए ट्रेन एस्कॉर्ट हेतु हेड कांस्टेबल विनोद कुमार शर्मा साथ में तीन और आर पी एस एफ जवान को रवाना किया गया था। ट्रेन मसकनवा में निर्धारित ठहराव के पश्चात खुलने पर एक महिला यात्री जो ट्रेन से नीचे उतर रही थी उतरने के क्रम में वह अनियंत्रित होकर गिरने लगी जिसे बचाने के क्रम में कांस्टेबल ह्रदय राय ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए आगे बढ़े और उनके द्वारा महिला को बचा लिया परंतु इस क्रम में कांस्टेबल के बाये घुटने में हल्की चोट आ गई, उक्त कांस्टेबल को बस्ती में प्राथमिक उपचार दिलाया गया अब वर्तमान में कांस्टेबल बिल्कुल ठीक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फोर्थ वाहिनी न्यू जलपाईगुड़ी आरपीएसएफ का कांस्टेबल है जो गोंडा में ड्यूटी हेतु आए हुए है। आरपीएसएफ के जवान का इस प्रकार दिलेरी दिखाकर अपनी जान की परवाह किए बगैर महिला की जान बचाने की चारों और प्रशंसा हो रही है इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी प्रवीण कुमार ने कांस्टेबल की प्रशंसा की और कहा कि रेलवे सुरक्षा बल को ऐसा जवानों की सख्त आवश्यकता है।