पुलिस अधीक्षक ने फायर स्टेशन गोण्डा का किया निरीक्षण, सैनिक सम्मेलन कर कर्मचारियों की सुनी समस्याएं, निस्तारण हेतु संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गोंडा। आज दिनांक:-25-06-2021 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने फायर स्टेशन गोंडा का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने अग्निशमन वाहनों, प्रशासनिक भवन, मेस, प्रांगण आदि का निरीक्षण किया तथा फायर स्टेशन में बेहतर साफ-सफाई रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। तत्पश्चात सैनिक सम्मेलन किया जिसमे फायर स्टेशन के कर्मचारियों से बारी-बारी उनकी समस्याओं को सुना तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अग्निकांड एवं जीवनरक्षा कार्य की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवम् राहत कार्य करने के बारे में बताया साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को प्रतिमाह सम्मानित कराए जाने हेतु भी निर्देशित किया।     
                                 
                 सैनिक सम्मेलन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री राम सुमेर त्रिपाठी, फायर स्टेशन गोंडा, मनकापुर तथा सीजन ड्यूटी कर्नलगंज के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा