डीजल- पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह के 03 सदस्य गिरफ्तार, 82 ली0 डीजल, 01 अदद अवैध तमंचा व चोरी में प्रयुक्त 01 अदद बोलेरो बरामद

 
गोंडा। क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत डीजल- पेट्रोल चोरी करने वाले अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई । आज दिनांक 25.06.2021 को थाना खरगूपुर पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली की कुछ लोग डीजल- पेट्रोल की चोरी कर अन्यंत्र कही ले जा रहे है। मुखबिर खास की सूचना पर थाना खरगूपुर पुलिस टीम द्वारा गोकरनाथ शिवाला के पास से 03 अभियुक्तो – 01. वाहिद पुत्र सरवर अली, 02.महेश कुमार पुत्र कृपाराम, 03. मासूफ अली पुत्र शेर अली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 अदद प्लास्टिक की जरीकेन में 82 ली0 चोरी का डीजल, 01 अदद बोलेरो व चोरी करने के उपकरण बरामद किए गए। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त वाहिद के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ । अभियुक्तगण से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोगो का सरगना वाहिद है हम लोग आने जाने वाले ट्रकों व अन्य गाडियों से रात्रि मे चोरी छुपे डीजल- प्रेट्रोल की चोरी करते है तथा बिक्री कर जो पैसे मिलते है उन्हे आपस में बांट लेते है। पकड़े गये अभियुक्तों में से अभियुक्त वाहिद व अभियुक्त मासूफ अली के विरुद्ध अन्य राज्यों व जनपदों में भी विभिन्न प्रकार के अपराधों से संबंधित अभियोग पंजीकृत है।अभियुक्तगणों को वास्ते रिमाण्ड माननीय न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगणों की जानकारी
01. वाहिद पुत्र सरवर अली नि0 रेहरवा रनियापुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा ।
02. महेश कुमार पुत्र कृपाराम नि0 अमडोहवा थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा ।
03. मासूफ अली पुत्र शेर अली नि0 गुवामें लखारामपुर थाना विशेश्वरगंज जनपद बहराइच ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा