गोंडा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तैयारियां जोरों पर, प्रदेश सचिव ने की बैठक


प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी इंजीनियर अनुज पाठक ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

गोंडा। दिनाँक 22 जून 2021 को आम आदमी पार्टी जिला गोण्डा इकाई की एक मीटिंग जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पाण्डेय की अध्यक्षता में अस्थायी पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी इं०अनुज पाठक जी उपस्थित हुए । प्रदेश सचिव श्री पाठक जी ने उत्तर प्रदेश के आने वाले विधानसभा चुनाव के सम्बंध में विधानसभा अध्यक्षों/प्रभारियों एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और कहा कि अब उत्तर प्रदेश में केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर राजनीति होगी । जिला अध्यक्ष दिग्गज पाण्डेय ने सभा मे उपस्थित सभी साथियों से कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की सख्त जरूरत है । इस मौके पर मीटिंग में आये हुए सभी विधानसभा एंव ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार रखे एवं कई नए साथियों ने पार्टी की सदस्यता भी ली । जिन्हें जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय जी ने संगठन में नई जिम्मेदारी दी । जिला प्रभारी श्री पाठक जी द्वारा नए साथियों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर गोंडा जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पांडेय, जिला महासचिव वकील अहमद, तरबगंज विधानसभा प्रभारी जसवंत सिंह, गौरा विधानसभा प्रभारी संजय पाठक समेत कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा