अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस अधीक्षक गोंडा के साथ विभिन्न थानों की पुलिस बल ने अपने थाने पर किया योगाभ्यास

गोंडा। आज दिनांक 21/06/2021 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने योगाभ्यास कर पुलिस कर्मियों एवं आम जनमानस को निरोगी रहने के लिए योग करने का संदेश दिया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देशन में पुलिस लाइन, जनपद के सभी थानों एवं कार्यालयों में भी योगाभ्यास किया गया। जिसमें काफी संख्या में अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में योग दिवस को सफल बनाने के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों द्वारा योगाभ्यास किया गया जिसमें उपस्थित पुलिसकर्मियों ने पूर्ण मनोयोग से सहभागिता की। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए इस योगाभ्यास को प्रतिदिन कराए जाने का निर्देश भी दिया है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा