सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला सचिव बने ईशुपाल सिंह भाटिया व नगर सचिव बने मोहम्मद सहबान
गोंडा। समाजवादी पार्टी कार्यालय गोंडा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश उत्तम पटेल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मोहम्मद शकील नदवी जी की अनुशंसा से जिला कमेटी अल्पसंख्यक सभा मे जिला सचिव के पद पर श्री ईशुपाल सिंह भाटिया और नगर सचिव के पद पर मोहम्मद सहबान,कटरा विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर वारिस अली और कटरा विधानसभा सचिव पद पर सद्दाम हुसैन,जी को समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफज़ल खान, के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया और नियुक्त किए गए पदाधिकारी को समाजवादी पार्टी के नीतियों मे आस्था रखते हुए क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी के लिए मजबूती से काम करने के लिए कहां गया नियुक्त किए गए पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव जी, सदस्य विधान परिषद महफूज खान,पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे,पूर्व विधानसभा सदर प्रत्याशी सूरज सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख साबिर अली,जिला महासचिव राजेश्वरी चौधरी,महासचिव डॉ निजाम जिला सचिव मोहम्मद सलीम( सभासदl) नगर अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल,नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद रईस खान,मंगली यादव, हरिराम यादव,मोहम्मद शाहिद खान,साहबान,आदि लोगों ने नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए खुशी जताई।