मनकापुर थाना के तीन शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गोंडा। दिनांक 14.01.2022 को जिगना बाजार मनकापुर स्थित माया कृष्ण पेट्रोल पम्प के मैनेजर उमेश उर्फ सूर्य किशोर सिंह ने अपने ही पेट्रोल पम्प पर कार्यरत 02 सेल्समैनों-01. राहुल मिश्रा, 02. विपिन यादव के विरूद्ध पेट्रोल पम्प के लॉकर से 2 लाख रूपये चुरा लेने का आरोप लगाते हुए थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को संज्ञान में लेते हुए उक्त घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु जनपदीय पुलिस की 04 टीमें लगाकर प्र0नि0 मनकापुर व प्रभारी स्वॉट/सर्विलांस को निर्देशित किया था।उक्त निर्देश के अनुक्रम मे गठित टीमों द्वारा घटना में नामित दोनो सेल्समैनों से कड़ाई से पूछताछ करने यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त पेट्रोल पम्प पर ही पूर्व में काम करने वाले एक सेल्स मैन पिन्टू उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने ही अपने 02 साथी अभियुक्तों -01 सुशील सिंह, 02. सूरज सिंह के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित किया था।  
गठित टीमों द्वारा घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों-01. पिन्टू उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह, 02. सुशील सिंह, 03. सूरज सिंह को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। जामातलाशी के दौरान तीनों अभियुक्तों के कब्जे से मनकापुर पेट्रोल पम्प लूट काण्ड का 1,95,000 रूपये नगद, 03 अदद अवैध तमंचा मय 03 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद खोखा कारतूस व घटना मे प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाईकिलें बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 25,000/- रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।