नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का वांछित अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार




 गोंडा।   पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
             उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना देहात पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-041/22, धारा- 354 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त-आरिफ को अभियोग पंजीकृत होने के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 20.01.22 को उक्त अभियुक्त ने थाना को0देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ किया था जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माँ ने थाना को0देहात में अभियोग पंजीकृत कराया था। 


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा