सात महीने से फरार 25,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार


गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। 
 उक्त निर्देश के अनुक्रम मे आज दिनांक 22.01.2022 को थाना को0 नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना को0 नगर में दिनांक 13.07.2021 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त प्रदीप थाना को0 नगर में पंजीकृत अभियोग मे सात महीने से वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25,000 रूपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा