उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी जारी है। हर दिन संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेजों को अब 30 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने आदेश जारी किया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने 16 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया था जिसे बढाकर 23 जनवरी तक किया गया था। इसे अब और बढ़ाकर 30 जनवरी तक कर दिया गया है।