गोण्डा। जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन, तीन शस्त्र धारण करने वाले 34 व एक शस्त्र वाले 48 के लाइसेन्स निरस्त

गोंडा। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर अपराधियों के विरूद्ध डीएम मार्कण्डेय शाही का एक्शन लगातार जारी है। डीएम श्री शाही ने तीन शस्त्र धारण करने वाले 34 लाइसेंसियों को 01 शस्त्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इसके अलावा 01 शस्त्र धारण करने वाले 48 लाइसेंसियों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की है।जिला मजिस्ट्रेट श्री शाही ने पुलिस अधीक्षक श्री संतोष मिश्रा को निर्देशित किया है कि आसन्न विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के लिए यह आवश्यक है कि स्क्रूटनी कमेटी द्वारा संस्तुत अनुज्ञापियों के अतिरिक्त अन्य सभी अनुज्ञापियों के शस्त्र सम्बन्धित थाने में अथवा शस्त्र विक्रेताओं के यहां सौ रुपए के ट्रेजरी चालान के साथ जमा करा दिए जाएं। इसके साथ ही जिन लाइसेंसियों के लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए गए हैं उनका भौतिक सत्यापन कराते हुए सुनिश्चित किया जाए कि निलम्बित या निरस्त लाइसेंस पर अंकित शस्त्र पुलिस के मालखाने या शस्त्र की दुकानों पर जमा करा लिए जाएं। एक शस्त्र धारण करने वाले 48 लोगों के लाइसेंस निरस्त किए गए है जिनमें कोतवाली नगर के 23, थाना उमरीबेगमगंज के 02, नवाबगंज के 04, परसपुर के 01, मनकापुर के 04, छपिया के 06, धानेपरु के 02, ,खरगूपुर के 01, करनैलगंज के 01, कोतवाली देहात के 02 तथा थाना वजीरगंज के 02 लाइसेन्स शामिल हैं। इसके पहले डीएम द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के 52 व्यक्तियों के लाइसेंस निरस्त तथा 200 व्यक्तियों के लाइसेंस निलंबित किये जा चुके हैं।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा