पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, परेड ने लगाई दौड़

परेड को चुनाव संबंधी कर्तव्यों की दी जानकारी कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के दिए टिप्स

गोंडा।आज दिनांक 21-01-2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। ततपश्चात परेड ने शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु दौड़ लगाई । परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्क्वाड व पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया तथा पीआरवी वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को चुनाव संबंधी कर्तव्यों की दी जानकारी, आदर्श आचार संहिता को पालन कराते हुए covid-19 से बचाव हेतु सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, समय समय पर हाथो को सेनिटाइज करने व स्वयं को बचते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु भी निर्देशित किया, तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली तथा आदेश कक्ष में गार्ड कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
            इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी तथा पुलिस लाइन व थानों से आए हुए अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।