क्या है वाहन स्वामियों एवं स्कूल प्रबंधकों को नगर मैजिस्ट्रेट का अल्टीमेटम?
उन्होंने बताया कि कतिपय वाहन स्वामियों स्वामियों एवं विद्यालय प्रबन्धकों द्वारा नोटिस न प्राप्त करके तरह-तरह की बहानेबाजी की जा रही है, ऐसे सभी वाहन स्वामियों के वाहन की आरसी निरस्त करने की कार्यवाही शुरू की जा रही है तथा जिन विद्यालयों के प्रबन्धकों द्वारा नोटिस प्राप्त न करके हीलाहवाली व बहानेबाजी की जा रही उनके विद्यालयों की मान्यता रद्द करने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेशित कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन में मतदान कार्मिकों को मतदान केन्द्रों तक लाने व ले जाने के लिए 5200 वाहनों को अधिगृहीत किया गया है जिसके लिए थानों के माध्यमों से वाहन स्वामियों को नोटिस प्राप्त कराने की कार्यवाही तेजी से चल रही हैं। उन्होंने थानावार नोटिस वापस कर देने वाले वाहन स्वामियों की सूची मांगी है ताकि आरसी निरस्तीकरण के साथ ही वाहन को सीज करने व विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की कार्यवाही कराई जा सके।