सपा अल्पसंख्यक सभा का हुआ विस्तार, ज्ञान सिंह बने गोंडा के जिला सचिव, तो करनैलगंज विधानसभा के महासचिव बने मोहम्मद इस्लाम
गोंडा। समाजवादी पार्टी कार्यालय गोंडा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश उत्तम पटेल जी और अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी की अनुशंसा से जिला कमेटी अल्पसंख्यक सभा मे जिला सचिव के पद पर ज्ञान सिंह और करनैलगंज विधानसभा महासचिव पद पर मोहम्मद इस्लाम और अनीश आलम उर्फ बाबू, और आकिल बेग को अल्पसंख्यक सभा गोंडा का नगर सचिव पद पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव जी और अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफज़ल खान, के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया और नियुक्त किए गए पदाधिकारी को समाजवादी पार्टी के नीतियों मे आस्था रखते हुए क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी के लिए मजबूती से काम करने के लिए कहां गया नियुक्त किए गए पदाधिकारी को पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव जी, सदस्य विधान परिषद महफूज खान,पूर्व विधानसभा सदर प्रत्याशी सूरज सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख साबिर अली,जिला महासचिव राजेश्वरी चौधरी,महासचिव डॉ निजाम जिला सचिव मोहम्मद सलीम( सभासदl) नगर अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल,नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद रईस खान, मोहम्मद फैसल एडवोकेट, मोहम्मद जमील अहमद,हकीम अहमद,मंगली यादव, हरिराम यादव, सुरेंद्र बालाजी,मोहम्मद शाहिद खान,आदि लोगों ने नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए खुशी जताई।