गोंडा के तरबगंज में खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, तीन की मौत, 40 लोग घायल, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

गोंडा। जनपद के तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर रानीपुर दुर्जनपुर पुल के एप्रोच मार्ग की खाईं में सोमवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गिर गई। पिकअप में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।

इस हादसे में मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं। सभी बहराइच जिले के निवासी हैं।ये सभी लोग संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है।
 
वहीं इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने व प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा