आप ने जारी की 33 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, गोंडा के करनैलगंज से विशाल सिंह को बनाया प्रत्याशी


गोंडा। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को यूपी विधानसभा चुनाव में 33 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी। यूपी प्रभारी और आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ लखनऊ के गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रत्याशियों की घोषणा की। 
उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट में योग्य उम्मीदवारों को स्थान दिया है जिन्होंने समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी तीसरी लिस्ट में एक पूर्व आईएएस, दो डॉक्टर, नौ पोस्ट ग्रेज्युएट, 13 ग्रेज्युएट उम्मीदवार हैं। प्रत्याशियों में आठ सामान्य वर्ग, चार मुस्लिम समुदाय, 11 ओबीसी, 10 एससी वर्ग के उम्मीदवारों को स्थान दिया है। आम आदमी पार्टी अभी तक 203 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। संजय सिंह ने कहा कि 403 सीटों पर आम आदमी पार्टी यूपी में चुनाव लड़ेगी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा