उत्तर प्रदेश में स्कूल कॉलेज अब 15 फरवरी तक बंद, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लिया गया फैसला
नए आदेश के अनुसार स्कूल-कॉलेजों की बंदी के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी। उत्तर प्रदेश में इसके पहले भी कम से कम दो बार स्कूलों की बंदी की मियाद बढ़ाई जा चुकी है। पहले 16 जनवरी तक स्कूल बंद किए गए थे। बाद में इसे बढ़ाकर एक बार 23 जनवरी और दूसरी बार 31 जनवरी किया गया।