रैली और रोड शो पर 22 जनवरी तक बढ़ी पाबंदी, चुनाव आयोग ने दिए सख़्त निर्देश
आयोग ने राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों और कोविड-19 पर व्यापक दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी निर्देश दिया। चुनाव आयोग ने राज्य और जिला प्रशासन को चुनाव आचार संहिता और महामारी नियंत्रण उपायों से संबंधित सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वह 22 जनवरी से पहले चुनावी राज्यों में कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद आगे का कदम उठाएगा।
बता दें कि आठ जनवरी को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब के लिए विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए, 15 जनवरी तक सार्वजनिक रैलियों, रोडशो और इसी तरह के प्रत्यक्ष प्रचार कार्यक्रमों पर रोक लगाने का एक अभूतपूर्व कदम उठाया था। इसी रोक को अब एक और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।