बाराबंकी में बड़ा हादसा: 50 यात्रियों से भरी बस पलटी अब तक, दो की मौत, 18 से ज्यादा लोग घायल

बाराबंकी में बड़ा हादसा: 50 यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 18 से ज्यादा लोग घायल बलरामपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस सोमवार को खाईं में पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 18 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे के दौरान बस में 50 यात्री सफर कर रहे थे। सभी घायलों को इलाज के लिए बाराबंकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बहराइचज-बाराबंकी नेशनल हाईवे के पास का है। सोमवार को बलरामपुर से लखनऊ के लिए 50 यात्रियों से भरी बस जा रही थी। बताते हें कि लड़हरा मोड़ के पास सामने से भी एक रोडवेज बस आ गई।
दोनों ओर से आ रही रोडवेज बस की टक्कर हो गई, जिससे लखनऊ जा रही बस टक्कर के बाद खाईं में पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। इस दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले बृजेश त्रिपाठी पुत्र नरायन त्रिपाठी निवासी मुझनी बलरामपुर और नरेंद्र पुत्र श्यामलाल निवासी पिपरा खुर्द सहापुर जिला सीतापुर बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे में बस चालक हबीब सहित 18 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया और उन्हें इलाज के लिए बाराबंकी के जिला अस्पताल भेजा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा