बम बम भोले के जयकारों के साथ हरितालिका तीज के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
गोंडा ब्यूरो। हरितालिका तीज के पावन पर्व पर आज तमाम शिवालय पर शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गई इसी क्रम में गोंडा नगर में स्थित स्थानीय दुखहरण नाथ मंदिर पर भी सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा हालांकि इसके पहले जिलाधिकारी गोंडा श्री मार्कंडेय शाही और दुखहरण नाथ मंदिर और पृथ्वीनाथ मंदिर के महंतों के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा जाएगा हालांकि मंदिर किन कारणों से आज श्रद्धालुओं के लिए खोला गया यह अभी अज्ञात है। लेकिन कारण जो भी रहा हो भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु आज हरतालिका तीज के अवसर पर सुबह से लेकर रात तक स्थानीय दुःखहरणनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा है भीड़ इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वालों को भी ट्रैफिक जाम की स्थिति को सामान्य करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही थी खबर लिखे जाने तक भी मंदिर में काफी भारी भीड़ थी और जलाभिषेक निरंतर जारी था साथ ही मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर काफी लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी हुई थी। हालांकि पुलिस के तरफ से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है साथ ही मंदिर में भी अंदर और बाहर श्रद्धालुओं को ज्यादा देर तक ना रुकने की सलाह की जा रही थी।