बेलसर ब्लॉक में नवागत खंड विकास अधिकारी का पौधा भेंट कर किया गया स्वागत



गोंडा ब्यूरो। बेलसर ब्लॉक में नवागत खंड विकास अधिकारी को पौधा देकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत बेलसर प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल पांडे,अतुल मिश्रा, रज्जन बाबा सहित सैकड़ों कर्मचारियों व समस्त सचिव के द्वारा स्वागत किया गया इसके बाद खंड विकास अधिकारी बेलसर के द्वारा समस्त सफाई कर्मचारियों समस्त सचिव व समस्त ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करके कार्य करने को कहा गया विकास अधिकारी बेलसर ने कहा कि आप सभी पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें जहां भी कोई समस्या आएगी उसका समाधान कराया जाएगा, समस्त कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन करें। इस मौके पर प्रधान राजेश पांडे, प्रधान राम शेखर मिश्रा,महा-मंत्री मनोज मिश्रा, सतीश दुबे, दिलीप जायसवाल, राम बरन यादव, सुधीर सिंह, भास्कर तिवारी, रामविलास गुप्ता,जय बहादुर सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।