शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की गोंडा इकाई ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन



गोंडा ब्यूरो। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जनपदीय इकाई के महामंत्री अवधेश सिंह के नेतृत्व में सन्गठन का प्रतिनिधि मंडल बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए मुलाकात की और मांगपत्र सौंपा। संगठन ने नवनियुक्त तथा पारस्परिक स्थानांतरण में आए शिक्षकों के अवशेष भुगतान की सूची जारी करने,पाठ्यपुस्तकें एवं अन्य शिक्षण सहायक सामग्री विद्यालय तक पहुंचाए जाने, बीआरसी पर नियुक्त कम्प्यूटर आपरेटर से डाटा फीडिंग करवाए जाने, बीआरसी पर रिसीविंग देने तथा एक ही सूचना बार बार न मांगे जाने ,अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के फलस्वरूप बन्द और एकल हुए विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना करने ,ड्रेस की अवशेष किश्त का भुगतान करने,शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कर रिक्त प्रधानाध्यापक तथा जूनियर के सहायक के पद पदोन्नति से भरे जाने तथा प्रतिवर्ष सेवाकाल के आधार पर मिलने वाले उपार्जित अवकाश का अंकन मानव सम्पदा पोर्टल पर किए जाने की मांग की गई है।प्रतिनिधि मंडल की मांग पत्र के सभी बिंदुओं पर बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता हुई ।बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अतिशीघ्र समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उक्त मौके पर जिला सन्गठन मंत्री राहुल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष उदय भान उपाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, जिला मंत्री नवरत्न सिंह, लक्ष्मण सिंह , ब्लॉक संयोजक कटराबाजार दीपक श्रीवास्तव,ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर सत्यव्रत वर्मा मंत्री मनोज शुक्ल मीडिया प्रभारी संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा