भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त, 17 और 18 सितंबर को बंद रहेंगे उत्तर प्रदेश के समस्त शिक्षण संस्थान


गोंडा। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में लगातार भारी बारिश का प्रकोप जारी है भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आनन-फानन में बैठक कर प्रदेश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी मंडल आयुक्त तथा जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि वरिष्ठ अधिकारीगण क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें तथा अगले 2 दिन 17 और 18 सितंबर 2021 को प्रदेश में सभी स्कूलों कॉलेजों सहित समस्त शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने अपने आदेश में कहा कि जलजमाव की स्थिति में प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए तथा समस्त जनपदों के अधिकारियों को इस आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए निर्देशित किया उन्होंने लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। बताते चलें आपको कि इन दिनों मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 25 जनपदों से ज्यादा जनपदों के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है जिसमें राजधानी लखनऊ इलाहाबाद वाराणसी समेत कई अन्य मुख्य जनपद शामिल है इसके अलावा करीब 50 से अधिक जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिसमें गोंडा फैजाबाद बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती समय देवीपाटन मंडल गोरखपुर मंडल और फैजाबाद मंडल के कई जिले हैं। 


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा