जानलेवा हमले में वादी ही निकला मास्टरमाइंड, शातिर अपराधी से विपक्षी को फसाने के लिए अपने ही ऊपर करवायी थी फायरिंग



गोंडा ब्यूरो । दिनांक 19.09.2021 को थाना खरगूपुर क्षेत्र के अन्तर्गत वादी ननके ओझा पुत्र बालकराम ओझा नि0 नरायनपुर माफी थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा ने सूचना दी थी कि वह रात्रि के समय लगभग 8.30 बजे अपने घर से अपने मामा रामअनुज तिवारी के साथ आर्यनगर जा रहा था। ग्राम अकबरपुर के पास तिलकराम मौर्या व उनका लड़का अपने दो अन्य साथियों के साथ पीछे से मोटरसाइकिल से आकर मेरे ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दिए। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए गहनता से मामले की जॉच की गयी थी। जिसमें मौका मुआयना व प्राप्त तत्कालिक साक्ष्यों के आधार पर घटना पूर्ण रूप से संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने मामले का संज्ञान लेकर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम के नेतृत्व में टीम बनाकर इस मामले का सूक्ष्म अन्वेषण कर घटना के सही खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर को निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक के दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने जानलेवा हमले की इस फर्जी घटना का खुलासा करते हुए वास्तविक आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 
     थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा किए गए सूक्ष्म अन्वेषण में यह बात प्रकाश में आयी कि वादी ननके ओझा व पड़ोसी गांव पिपराभोधर के रहने वाले तिलकराम मौर्या के मध्य लगभग 03 माह पूर्व गाय की खरीदारी को लेकर वाद-विवाद व कहासुनी हुई थी। जिससे ननके ओझा काफी क्षुब्ध हो गया था। इसी बात को लेकर वादी ननके ओझा ने तिलकराम मौर्या व उसके लड़के आनंद को फंसाने के लिए योजना बनाकर अपने साथी अभियुक्त/शातिर अपराधी से अपने ऊपर तमंचा से फायर करने की फर्जी घटना रची थी। प्रकरण के खुलासे के दौरान पुलिस द्वारा की गयी गहन छानबीन, वादी व साथी अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर फर्जी घटना तैयार करने वाले इन आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए वादी मुकदमा ननके ओझा ने बताया कि उसने अपने साथी अभियुक्त अमरेश यादव के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था जिसमें अमरेश यादव ने ही मुझे (वादी ननके ओझा) बांये हाथ में गोली मारी थी। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस को बरामद कर लिया है। अभियुक्त अमरेश यादव अन्तर्जनपदीय लुटेरा/शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके ऊपर जनपद बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर इत्यादि में लूट व जानलेवा हमला करने जैसे कई मुकदमें पंजीकृत है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा