पुलिस अधीक्षक/जोनल 30वीं वाहिनी पीएसी संतोष कुमार मिश्रा ने कंटेनमेंट जोन अयोध्या का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


गोंडा ब्यूरो। दिनांक 14-09-2021 को पुलिस अधीक्षक/जोनल सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी संतोष कुमार मिश्रा ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या पहुंचकर कंटेनमेन्ट जोन का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पैरामिलेट्री फोर्स, सीआरपीएफ, नागरिक पुलिस,पीएसी के अधिकारियों/कर्मचारियों से संवाद कर उनका हाल जाना तथा ड्यूटी का निर्वहन सजगता व कर्तव्यनिष्ठा से करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक/जोनल 30वीं वाहिनी पीएसी ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या परिसर/कंटेनमेंट जोन में लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक कर कट्रोल रुम का निरीक्षण भी किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अयोध्या स्थित नयाघाट का भ्रमण कर जल पुलिसकर्मियों से वार्ता की तथा नौका में बैठकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा