सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी बीएलओ के पद पर ना लगाए जाने का जिलाधिकारी से किया गया अनुरोध


गोंडा ब्यूरो। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने जिलाधिकारी गोंडा को पत्र देकर जनपद के अशिक्षित ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ के पद पर ना लगाए जाने का अनुरोध किया है जो भारत निर्वाचन आयोग मैं अस्पष्ट रुप से जारी शासनादेश के अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी बीएलओ के पद पर ना लगाए जाने का निर्देश है जबकि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के नियुक्ति साक्षर के पद पर हुई थी जिसमें लगभग सफाई कर्मचारी बहुत कम पढ़े लिखे हैं जिनको बीएलओ के पद पर ड्यूटी लगा कर परेशान किया जा रहा है कुछ कर्मचारी मानसिक रोग से पीड़ित होते जा रहे हैं जबकि लगातार उच्च अधिकारियों के द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराने सहित निलंबन की धमकी दी जा रही है ऐसी स्थिति में कुछ कर्मचारी ब्रेन हेमरेज का शिकार हो सकते हैं कुछ कर्मचारी आत्महत्या करने को मजबूर हैं ऐसी स्थिति में कम पढ़े लिखे शिक्षित सफाई कर्मचारी को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त किया जाए जिससे सफाई कर्मचारी अपना सुचारू रूप से कार्य कर सकें अगर ऐसा नहीं होता है तो संगठन मजबूर होकर हाईकोर्ट की शरण लेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी जिला महामंत्री शिवराम शुक्ला ने बताया कि कुछ कर्मचारी मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं बीएलओ के कार्य से दुखी हो कर इस्तीफा देने पर मजबूर हैं संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि अगर इस पर जिला प्रशासन द्वारा विचार नहीं किया जाता है तो तो बड़े पैमाने पर आंदोलन करते हुए हाईकोर्ट का शरण लिया जाएगा l

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा