परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर विचार गोष्टी का हुआ आयोजन
गोंडा ब्यूरो। दस सितंबर 1965 के दिन मुल्क के लिये अपनी जान क़ुर्बान करने वाले परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद जी को याद करते हुए फैज़ाबाद रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाना में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी गोण्डा के जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव उर्फ़ पप्पु यादव जी रहे और विशिष्ट अतिथि रहे कमरुद्दीन क़मर भाई पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, साथ ही सूरज सिंह जी पूर्व प्रत्याशी और विधान सभा प्रभारी गोण्डा सदर समाजवादी पार्टी,इदरीसी महासभा के जिलाध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ इदरीसी साहब,व समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अफज़ल खान,सभासद प्रतिनिधि विकास जायसवाल जी थे। इस कार्यक्रम का संचालन इरफ़ान मोईन साहब व जमशेद वारसी भाई ने किया प्रोग्राम की शुरुआत परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद जी के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इस प्रोग्राम के आयोजक फ़हीम सिद्दीकी ने आये हुए सभी अतिथियों का अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया जिसमें मुख्य अतिथि व विशिष्ट अथितियों के साथ साथ मोहम्मद अहमद फारूकी साहब,नजमी कमाल साहब, फ़हद अंजुम साहब,ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर मतीन सिद्दीकी, मोहम्मद इसराइल, फैज़ान, यूसुफ खान,सय्यद शौक़त, अब्दुल सलाम इदरीसी, अलीम इदरीसी, नजमी कमाल, आफ़ताब तन्हा,नुरुल्ला इदरीसी, अलीम इदरीसी, नूर मोहम्मद शिबलु, महबूब इदरीसी, रफ़ीक़ इदरीसी,सोनू खान,सय्यद उस्मान,वसी खान के साथ इदरीसी समाज के लोगों ने भी बढ़चढ़ कर शिरक़त की व गोण्डा शहर के तामम लोग मौजूद थे।