पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन मे जनपदीय पुलिस व सर्विलांस टीम ने लंबे समय से अपह्रत 03 बालिकाओं को मात्र 03 दिवस में किया बरामद
गोंडा ब्यूरो। दिनांक 06/09/21 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु गुमशुदा बालिकाओं/अपह्रताओं की शीघ्र बरामदगी करने के संबंध में परिजनों व संबंधित विवेचको के साथ बैठक कर वर्तमान प्रगति की समीक्षा की थी तथा परिजनों को बालिका/अपहर्ता की शीघ्र बरामदगी का भरोसा दिलाते हुए समस्त क्षेत्राधिकारियों के निर्देशन में टीम बनाकर विवेचक एवं सर्विलांस सेल के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए प्रत्येक गुमशुदा बालिका/अपहृता की बरामदगी हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा दिए गए निर्देशों के फलस्वरूप जनपदीय पुलिस व सर्विलांस टीम ने अथक प्रयास कर लंबे समय से अपहृत 03 बालिकाओ को मात्र 03 दिवस में सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पिछले 03 दिनों में थाना इटियाथोक पुलिस ने मु0अ0सं0- 03/21, धारा 363 भादवि से संबंधित 09 माह से अपह्रत बालिका को, थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने मु0अ0सं0- 28/21, धारा 363 भादवि0 से संबंधित 07 माह से अपह्रत बालिका को एवं थाना करनैलगंज पुलिस ने मु0अ0सं0- 291/21, धारा 363,504 भादवि0 से संबंधित 02 माह से अपह्रत बालिका को सकुशल बरामद किया है। बरामद अपह्रताओं के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इसी प्रकार अन्य लंबित प्रकरणों में भी अपहृताओं की शीघ्र बरामदगी करने का निर्देश दिया है।