रेलवे सुरक्षा बल गोंडा द्वारा महिला यात्री का खोया हुआ पर्स मय सामान लौटाया गया
गोंडा। दिनांक 25.09.2021 को समय 19.05 बजे उनि ललितेश कुमार सिंह पोस्ट पर मौजूद थे उसी समया एक महिला यात्री वंशिका श्रीवास्तव पुत्री ऋषि कुमार श्रीवास्तव निवासी 364 पन्त नगर थाना नगर कोतवाली जिला गोण्डा पोस्ट हाजा पर उपस्थित हुई। उक्त महिला ने बताया कि वह गाडी सं. 05070 लखनऊ से गोण्डा कोच सं. सी-2 में सीट नं. 63 पर यात्रा करते हुये आई हॅू, मैं अपना लेडीज पर्स अपनी सीट पर ही भूल गई हॅू। पर्स में आवश्यक दस्तावेज, नगद रूपये व कोस्मेटिक सामान है। उनि ललितेश कुमार सिंह द्वारा स्कोर्ट पार्टी को अविलम्ब सुचित किया गया, स्कोर्ट पार्टी को उक्त पर्स प्राप्त हुआ जिसे रेसुब बलरामपुर के माध्यम से रेसुब पोस्ट गोण्डा मंगवाया गया। आज दिनांक को 26.09.2021 को उक्त महिला यात्री पोस्ट हाजा पर अपने पिता जी के साथ उपस्थित हुई उनकी पहचान आधार कार्ड से सुनिश्चित किया गया। उक्त महिला यात्री द्वारा पर्स चेक किया गया उसमें रखे नगद 4800/- व सभी दस्तावेज सही पाया गया। जिसे उनि ललितेश कुार सिंह द्वारा उक्त पर्स सभी सामान सहित महिला यात्री वंशिका को उसके पिताजी के समक्ष सुपुर्द किया गया। सुपुर्द किये गये समानों की कुल कीमत नगद सहित लगभग 5500/- रूपये है।