गोंडा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा
गोंडा ब्यूरो। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोण्डा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 17 सितम्बर 2021 को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। संस्थान में कार्यशाला द्वितीय में इलेक्ट्रीशियन एवं फिटर व्यवसाय में पूजा का आयोजन पूर्ण विधि विधान से महा आरती एवं हवन पूजा करके सम्पन्न की गयी। संस्थान के सभी ट्रेडो में भी बच्चों ने अलग-अलग झांकी झंडियों, फलों व गुब्बारों से सजाकर पूजा-अर्चना की, सबसे अच्छी झांकी इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड के बच्चों ने सजा रखी थी। पूजा को संस्थान के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ कार्यदेशक जीतेन्द्र बहादुर, कार्यक्रम में राघवेंद्र तिवारी जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ व आर. हसन, हनुमान प्रसाद, सतीश कुमार एवं रामइन्द्र यादव करनैलगंज एवं इकबाल अहमद तरबगंज तथा अनुदेशगण विजय कुमार इलेक्ट्रीशियन, श्री अशोक कुमार वर्मा, उत्तम वर्मा, जे0पी0 वर्मा, रजनीश कुमार सैनी, रजत कुमार, के0के0 यादव, संजीव कुमार, मधुसूदन विश्वास, संजय कुमार शुक्ला, दिनेश शर्मा, विवेक कुमार मिश्रा, आशुतोष वर्मा, अशोक कुमार तिवारी, कृपाराम यादव, सुनील कुमार, ओम प्रकाश प्रसाद, प्रवीन्दर कुमार, यू0पी0 सिंह, मो0 आदिल, रवि प्रकाश पाठक, संजय कुमार, रमेन्द्र कुमार महिला से श्रीमती मंजू पाल, सरिता, माया, भारती, रामनिवास शर्मा, अरविन्द कुमार, रामतेज, शैलेन्द्र कुमार, रवीन्द्र, राजकुमार, छबीले, प्रमोद रत्न एवं स्थान के प्रशिक्षार्थियों एवं बच्चों की उपस्थिति में पूजा किया गया। पूजा में सभी बच्चों को पूजा उपरान्त प्रसाद में चरणामृत, फल, मिष्ठान आदि वितरण कराया गया। संस्थान प्रधानाचार्य ने सभी स्टाफ को विश्वकर्मा पूजा की बधाइयां दी। संस्थान अध्यक्ष विजय कुमार ने सभी स्टाफ के सूक्ष्म जलपान का आयोजन भी इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय में कराया और सभी स्टाफ को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामना के साथ-साथ सभी के स्वस्थ एवं खुशहाल रहने की कामना भगवान विश्वकर्मा जी से की।