निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश से सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर प्रदेश के समस्त सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर की चर्चा

गोंडा। सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह के नेतृत्व में निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर प्रदेश के समस्त सफाई कर्मचारियोंकी समस्याओं पर चर्चा की। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह के नेतृत्व में निदेशक पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश श्री राजकुमार जी (आई ए एस) से निदेशालय पंचायतीराज विभाग लोहिया भवन लखनऊ मे मुलाकात कर पौधा देकर स्वागत किया गया और प्रदेश के समस्त सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष बसंत लाल गौतम ने निदेशक पंचायती राज से 20 प्रतिशत ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर प्रमोशन के फाइल बारे में वार्ता किया जिस पर उन्होंने अवगत कराया कि जल्द ही आप सभी लोगों का ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर 20 प्रतिशत का कोटा जारी हो जाएगा। प्रदेश संगठन मंत्री जिलाध्यक्ष गोंडा राघवेंद्र तिवारी ने प्रदेश के समस्त सफाई कर्मचारियों की ईपीएफ पासबुक बनवाने का अनुरोध किया जिस पर निदेशक महोदय ने अवगत कराया कि समस्त जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र जारी कर दिया गया है तत्काल ईपीएफ पासबुक बनाना शुरू हो जाएगा। गोंडा जनपद में मृतक आश्रित पेंशन की व्यवस्था अभी तक लागू नहीं किया गया है जिस पर उन्होंने कहा कि जल्द ही पत्र जारी करके समस्त मृतक कर्मचारियों के पावनाओं का भुगतान कराया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने प्रदेश संगठन के चुनाव की बात कही जिस पर निदेशक महोदय ने स्पष्ट किया कि जल्द ही निदेशालय के देखरेख में आप सभी का चुनाव जल्द करा दिया जाएगा इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष बसंत लाल गौतम प्रदेश संगठन मंत्री जिलाध्यक्ष गोंडा राघवेंद्र तिवारी मौजूद रहे l  

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा