समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने हर बूथ पर यूथ कार्यक्रम की शुरुआत की
गोंडा। पटेल नगर मे समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान ने अपने पदाधिकारियों/ कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश व्यापी अभियान हर बूथ पर यूथ के तहत समाजवादी कैम्प के माध्यम से वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने (संशोधन) का काम किया और बताया कि हमारा मकसद है एक भी वोटर छूटने ना पाए क्योंकि मतदान हमारा अधिकार है जिससे हम अपना मत देकर प्रदेश में अच्छी सरकार बना सकते हैं जो सिर्फ जनता के कामों के लिए प्रदेश के विकास के लिए किसान, नौजवान,गरीब, मजलूम,के काम की बात करती हो।
उन्होंने कहा यह कार्यक्रम लगातार 7 सितंबर से 22 सितंबर तक (15 दिन) तक चलेगा। इस कार्यक्रम का लक्ष्य समाजवादी पार्टी के सोए हुए कार्यकर्ताओं को जगाना साथ ही समाजवादी पार्टी में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।