पुलिस मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी घायल, 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद खोखा कारतूस बरामद



 
गोंडा ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपराध एवं अपराधियों पर कार्यवाही करते हुए उन पर प्रभावी नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 10.09.2021 की रात्रि थाना मनकापुर के चौकी जिगना प्रभारी उ0नि0 राकेश कुमार ओझा मय पुलिस बल के तलाश वांछित अपराधी व क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि चौकी जिगना क्षेत्र के अन्तर्गत जमुआ पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर स्थित पुलिया के पास थाना मनकापुर का शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी संदिग्ध अवस्था में दिखाई पड़ा जिसने अचानक पुलिस वालो को देखकर जान से मारने की नियत से पुलिस वालों पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग करते हुए मौके से अभियुक्त रामसजीवन पाण्डेय उर्फ थानेदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त रामसजीवन पाण्डेय उर्फ थानेदार के पैर में गोली लगी। उक्त अभियुक्त थाना मनकापुर का शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है। जिसपर चोरी, लूट व बलवा समेत कई अन्य अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त रामसजीवन पाण्डेय उर्फ थानेदार पुत्र परमेश्वर दत्त पाण्डेय नि0 जमुआ जिगना थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा