रेलवे की लकड़ी चोरी के आरोप में गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत सात अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा। रेसुब गोण्डा निरीक्षक प्रवीन कुमार साथ स्टाफ, व रेसुब./सीआईबी/गोण्डा के निरीक्षक प्रणय कुमार साथ स्टाफ द्वारा संयुक्त कार्यवाही में मुखबीर खास के सूचना पर विना किसी प्राधिकार पत्र व रेल प्रषासन/सिविल प्रषासन के अनुमति के बिना गोण्डा स्थित गाॅधी विद्यालय भवन के पीछे रेलवे भूमि में लगे यूकेलिप्टिस, गूलमोहर व चिलविल के कुल 12 अदद पेडो को काटकर चोरी किया जा रहा था, जिसमे 3 आरपी(यूपी)एक्ट का वाखूबी जुर्म बनता पाकर उक्त चोरी में संलिप्त निम्नलिखित अभिुयक्तो का गिरफ्तार किया गया हैः-
01. अभियुक्त राजेष द्विवेदी पुत्र देवी प्रसाद दुबे निवासी मकान नम्बर 1322 आवास विकास कालोनी थाना नगर कोतवाली जिला गोण्डा उम्र 50 वर्ष।
02. अभियुक्त संजय पाण्डेय पुत्र श्री शर्मानन्द पाण्डेय निवासी निवासी भट्ठा परेड सरकार, थाना नगर कोतवाली जिला गोण्डा उम्र 42 वर्ष।
03. अभियुक्त अल्ताफ अहमद उर्फ सोनू पुत्र इष्तियाक अहमद निवासी पंतनगर फारबिसगंज मकान नम्बर 123 थाना नगर कोतवाली जिला गोण्डा उम्र 30 वर्ष।
04. अभियुक्त राजू पुत्र धर्म निवासी गोरइनपुरवा थाना नगर कोतवाली जिला गोण्डा उम्र 30 वर्ष।
05. अभियुक्त चन्दूू कुमार सोनकर पुत्र नीबर निवासी गोरइनपुरवा थाना नगर कोतवाली जिला गोण्डा उम्र 20 वर्ष।
06. अभियुक्त विवेक पाण्डेय पुत्र रामसंतोष पाण्डेय निवासी ग्राम हारीपुर थाना नगर कोतवाली जिला गोण्डा उम्र 22 वर्ष।
07. अभियुक्त मोहम्मद शारिक पुत्र सहाबुदीन निवासी जोडपुरवा (हल्धरमऊ) थाना करनैलगंज जिला गोण्डा उम्र 25 वर्ष।
 

                         विदित है कि दिनांक 17.12.2020 को उपरोक्त अभियुक्तो द्वारा काटे गये पेड़ की कुछ लकडी को ठेकेदार संजय पाण्डेय के सहयोग से अल्ताफ अहमद उर्फ सोनू की आरा मषीन पर जो गोण्डा कचहरी रेलवे स्टेषन के पास स्थित है पर भेजवा दिया गया। इसी क्रम में दिनांक 18.12.2020 को भी कुछ काटे गये पेडो को पुनः अल्ताफ अहमद उर्फ सोनू की आरा मषीन पर कुछ लकडी एवं एक ट्राली सूखी लकडी संजय पाण्डेय ठेकेदार के घर पर निजी कार्य हेतु भेजवाया था तथा दिनांक 19.12.2020 को प्रधानाचार्य राजेश द्विवेदी साथ ठेकेदार एवं आरा मषीन संचालक, दो मजदूरो एवं जेसीबी ड्राईवर व ट्रैक्टर ट्राली के ड्राईवर के सहयोग से कुछ लकडी कटवाकर एवं कटी हुई लकडी को ट्रैक्टर ट्राली पर जेसीबी की मदद से लोड करवा रहे थे कि उसी समय आरपीएफ ने मौके पर पहूॅचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। तथा रेसुब./पोस्ट गोण्डा पर उपरोक्त अभियुक्तो के विरूद्ध मुकदमा अपराध सं 16/20 धारा 3 आरपी (यूपी) एक्ट सरकार बनाम राजेश द्विवेदी आदि दिनांक 20.12.2020 कायम किया गया, जिसकी जाॅच प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार रेसुब/पोस्ट गोण्डा द्वारा की जा रही है। 

’अपराध का तरीका’------
★ उपरोक्त सभी आपस में साॅठ गाॅठ कर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया।

 ’बरामदगी’
★ यूकेलिप्टिस, गूलमोहर व चिलविल के कुल 15 अदद हरे पेड के बोटे बरामद
★आरा मशीन के संचालक अल्ताफ अहमद के आरा/घर से कुल 77 बोटा लकड़ी बरामद
★ठीकेदार संजय पांडे के घर से कुल 16 बोटा लकड़ी बरामद
★ 5 अदद मोबाइल बरामद
★ जेसीबी नम्बर- यूपी 43 टी 8001 बरामद
★ ट्रैक्टर ट्राली स्टैण्डर्ड डीआई माॅडल नम्बर 355 बरामद
★ 1290/-Rs नगद बरामद

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा