सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर गोंडा में सैनिक झण्डा स्मारिका का विमोचन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने सैनिक झण्डा स्मारिका पुस्तिका का विमोचन किया। सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय कुमार (रिटायर्ड) ने जिलाधिकारी को प्रतीक झण्डा भेंट किया।
बैठक में सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय कुमार, एसडीएम वीर बहादुर यादव व महेन्द्र कुमार, सीओ सिटी लक्ष्मीकान्त गौतम व प्रशिक्षु सीओ आशीष शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, हेमन्त सिंह, सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक विजय सिंह कारगिल सहित अन्य भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।