गोंडा। मैजापुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान


 गोंडा।  आज दिनांक 30 12 2020 को रेलवे स्टेशन मैजापुर सर्कुलेटिंग एरिया में समय 10:00 बजे से निर्धारित अतिक्रमण हटाओ अभियान में पोस्ट कमांडर गोंडा श्री प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में उप निरीक्षक -01 साथ 28 स्टाफ, सिविल पुलिस थाना कटरा बाजार से उपनिरीक्षक-01 साथ 05 स्टाफ एवं इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे/ जरवल रोड-01 साथ 06 कर्मचारी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य/जरवल रोड-01 साथ 02 कर्मचारियों व 6 प्राइवेट मजदूर तथा एक जेसीबी की मदद से 72 अदद सॉफ़्ट अतिक्रमण समय 15.30 बजे तक शांतिपूर्ण हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान लगभग 100-150 की संख्या में अतिक्रमण कर्ताओं व स्थानीय निवासी मौके पर मौजूद थे परन्तु सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होने के कारण यह अभियान शांतिपूर्ण रहा।