कांग्रेसियों ने मनाई लौहपुरूष सरदार पटेल की पुण्यतिथि

गोंडा। आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 70 वी पुण्यतिथि मनाई गई ।सर्वप्रथम सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों व आदर्शों पर सभी कार्यकर्ताओं को चलने का आवाहन किया गया ।आज के मुख्य अतिथि प्रदेश पिछड़ा वर्ग सचिव श्री राजबहादुर यादव जी व बलरामपुर से पधारे जिला महासचिव श्री विनय कुमार मिश्रा जी रहे ।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विजय कृष्ण पांडे जी, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विकास मनोहर श्रीवास्तव, मदन मोहन चौधरी, जिला अध्यक्ष sc-st श्री ओम प्रकाश सोनकर ,पीसीसी सदस्य प्रमोद मिश्रा जी , शक्तिधर दुबे,सद्दाम हुसैन, अरुण गौतम ,विजित श्रीवास्तव, हरिराम, फारुकी ,रमा कश्यप, शहजादे मेवाती ,विनोद सहित कार्यालय प्रभारी एसपी यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पटेल जी के बारे में बताया व उनके बताए हुए आदर्शों पर चलने को कहा।