किसान यात्रा' में शामिल होने निकले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्मंत्री अखिलेश यादव गिरफ्तार

लखनऊ ब्यूरो।  किसान आंदोलन के समर्थन में कन्नौज में होने वाली "किसान यात्रा" की शुरुआत कर रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को सोमवार को उनके घर के पास हिरासत में ले लिया गया. अखिलेश यादव को कन्नौज जाने से रोकने के लिए पुलिस ने उनके लखनऊ स्थित आवास के बाहर बैरिकेडिंग की थी. अखिलेश यादव के घर से निकले पर पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद वह सपा समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए. पुलिस ने सपा सुप्रीमो के साथ कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.  

समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव को किसान यात्रा के लिए रोकने की कड़ी निंदा की है. सपा ने कहा, "अन्नदाता से अन्याय के खिलाफ अंतिम सांस तक समाजवादी संघर्षरत रहेंगे. ' किसान यात्रा ' को रोकने के लिए दमन की हर सीमा पार कर रही है सत्ता. किसानों की आवाज़ बुलंद करने निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष को असंवैधानिक तरीके से सीएम के आदेश पर रोके जाना घोर निंदनीय!"


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "कई जगहों पर हमारे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. वे (पुलिस) चाहे तो हमें गिरफ्तार कर सकते हैं. उन्होंने हमारी गाड़ियां रोकी हैं. हम पैदल जाएंगे." 

इससे पहले, प्रशासन ने कहा था कि किसान यात्रा की इजाजत नहीं दी है. प्रशासन ने कई सपा नेताओं को हिरासत में लेने के साथ विक्रमादित्य मार्ग को सील कर दिया था. इसके लिए कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला दिया गया.

कन्नौज के जिलाधिकारी राकेश मिश्रा ने एनडीटीवी को बताया, "हमें सूचित किया गया था कि लोग एक स्थान पर एकत्रित होंगे और वहां जुलूस की शुरुआत करेंगे. मैं समझता हूं कि भीड़ आधे घंटे या एक घंटे के लिए स्थिर रहेगी. हमने प्रोग्राम को टालने का आग्रह भी किया था."


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा