नई दिल्ली से 42 लाख की लूट कर फरार, 10 हजार का इनामिया अभियुक्त चोरी की योजना बनाते समय अपने साथी अभियुक्त के साथ गिरफ्तार
गोंडा। दिनांक 19/20.12.2020 की रात्रि थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज मय हमराह फोर्स के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग डरौली चौराहे के पास चोरी की योजना बना रहे है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर जाकर उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उक्त समान बरामद किया गया। अभियुक्त अंकित सिंह उपरोक्त दिनांक 30.09.2019 को नई दिल्ली के थाना लाहौरी गेट क्षेत्र के अन्तर्गत एसवी इन्टर प्राइजेज मशाला व्यापारी की दुकान से 42 लाख की लूट की थी जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त अंकित सिंह के विरूद्ध थाना लाहौरी गेट नई दिल्ली में मु0अ0सं0-202/20, धारा 408 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा दिल्ली पुलिस द्वारा अभियुक्त अंकित सिंह की गिरफ्तारी हेतु रू0 10,000/- का ईनाम भी घोषित किया गया था। उक्त दोनो अभियुक्त थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा मे पंजीकृत मु0अ0सं0-236/20, धारा 457.380 भादवि में भी वांछित चल रहे थे। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
🔸गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. रतन कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज।
02. उ0नि0 रूदल बहादुर सिंह।
03. हेड का0 रामशब्द यादव।
04. का0 धर्मेन्द्र यादव।
05. का0 ओम प्रकाश चौरासिया।
06. का0 दिलीप सिंह।
07. का0 अमित कुमार।