कांग्रेस पार्टी ने मनाया अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी का बलिदान दिवस


गोंडा। आज अमर शहीद स्वर्गीय श्री राजेंद्र नाथ लहरी जी की 94 बलिदान दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी ,गौरा विधानसभा के युवा व तेजतर्रार नेता श्री सत्येंद्र दुबे एडवोकेट ,जिला मीडिया प्रभारी श्री शिव कुमार दुबे ,विजित श्रीवास्तव ,हरिराम वर्मा, फारूकी भाई ,कार्यालय प्रभारी एसपी यादव, जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष व सह मीडिया प्रभारी विकास मनोहर श्रीवास्तव के साथ दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम पीपल चौराहे पर स्थित राजेंद्र नाथ लहरी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इसके उपरांत जेल प्रांगण में स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।